"15वीं पंचवर्षीय योजना" में वानिकी व घास के मैदानों के संरक्षण और इस्तेमाल की योजना जारी की गई

(CRI)13:53:29 2026-07-23


क्वांगतोंग प्रांत के यांगच्यांग स्थित हाईलिंग द्वीप राष्ट्रीय मैंग्रोव वेटलैंड पार्क। (VCG)

"वानिकी और घास के मैदानों के संरक्षण और उपयोग के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना" 22 जुलाई को सार्वजनिक की गई।

इस योजना में बताया गया कि 2030 तक थ्री-नॉर्थ शेल्टर फॉरेस्ट प्रोग्राम निर्णायक जीत हासिल कर लेगा, नेचर रिज़र्व को एक साथ लाने और बेहतर बनाने का काम पूरा हो जाएगा। साथ ही जंगल, घास के मैदान, वेटलैंड और रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र की गुणवत्ता और सेवा कार्य लगातार बेहतर होंगे, जंगल और घास के मैदान से मिलने वाले उत्पादों की सप्लाई और खपत के तरीके और भी समृद्ध होंगे, और जंगल व घास के मैदान से जुड़े उद्योगों का कुल उत्पादन मूल्य एक नए स्तर पर पहुंच जाएगा।

इसके अलावा, बड़े पैमाने पर ज़मीन को हरा-भरा करने के वैज्ञानिक तरीके अपनाने, नेचर रिज़र्व सिस्टम के विकास को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने, वानिकी और घास के मैदानों से जुड़े उद्योगों को विकसित और विस्तारित करने, मिलकर पारिस्थितिक सुरक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने, अहम क्षेत्रों में सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने और नवाचार-आधारित विकास व खुले सहयोग को पूरी तरह से बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है।