चीन ने ग्रेविटी-1 Y4 रॉकेट लॉन्च किया, 9 सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में भेजा
(CRI)13:52:44 2026-07-23

पेइचिंग समयानुसार 22 जुलाई को सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर, चीन के थाईयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर ने शांगहाई के पूर्वी समुद्री इलाके से ग्रेविटी-1 Y4 कैरियर रॉकेट का इस्तेमाल कर 9 उपग्रहों को उनके पहले से तय कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह मिशन पूरी तरह सफल रहा।
इस मिशन में कुल नौ सैटेलाइट्स शामिल थे: तोंगफो-13, तोंगफो -14, तोंगफो -17 से -20 तक, शीक्वांग-2 01, थ्येनइ-49 और लिलेक-3 ।
यह ग्रेविटी -1 कैरियर रॉकेट का तीसरा उड़ान मिशन था।