चीनी कंपनियों द्वारा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करने का पूरा समर्थन करता है चीन
22 जुलाई को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने संबंधित स्थिति पर ध्यान दिया और इस पर अपनी तीव्र असंतोष और गंभीर चिंता व्यक्त की है। चीन, प्लेटफ़ॉर्म रेगुलेशन के बहाने यूरोपीय संघ द्वारा डिजिटल बाधाएं खड़ी करने और यूरोप में चीनी ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान्य कामकाज को रोकने या दबाने के लिए भेदभावपूर्ण उपाय अपनाने का कड़ा विरोध करता है।
उन्होंने और कहा कि चीन यूरोपीय पक्ष से आग्रह करता है कि वह कानूनी प्रावधानों की अस्पष्टता का फ़ायदा उठाकर अपनी विवेकाधीन शक्तियों का दुरुपयोग करना बंद करे और चीनी कंपनियों के साथ निष्पक्ष और समान व्यवहार करे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करने वाली चीनी कंपनियों का मज़बूती से समर्थन करेगा और चीनी कंपनियों के हितों की मजबूती से रक्षा करने के लिए कड़े कदम उठाएगा।