स्पेन ने जीता विश्व कप, छांगचोउ के रोबोटों ने दिखाया कमाल
“शियाओची, शियाओची, 2026 फीफा विश्व कप का चैंपियन कौन है? ”
हाल ही में, जन-दैनिक ऑनलाइन में कार्यरत स्पेनिश कर्मचारी हू छांगमिंग छांगचोउ के एम्बॉडीड इंटेलिजेंस रोबोट परिदृश्य अनुभव केंद्र का दौरा किया और एक रोबोट से “विश्व कप संबंधी एक सवाल” पूछा।
सवाल सुनते ही रोबोट ने तुरंत जवाब दिया, “स्पेन!” यह सुनकर छांगमिंग ने रोबोट की जमकर सराहना की।
फुटबॉल की जानकारी रखने से लेकर सेवाएं प्रदान करने और मानवीय संवाद करने तक, यहां प्रदर्शित रोबोट केवल मशीनें नहीं हैं, बल्कि चीन की स्मार्ट विनिर्माण क्षमता की नई ताकत को भी दर्शाते हैं। इस अनुभव केंद्र में 36 कंपनियों के 104 प्रदर्शित उत्पाद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख पुर्जों, स्मार्ट प्रणालियों से लेकर संपूर्ण रोबोट एकीकरण तक के क्षेत्र शामिल हैं। यह केंद्र एम्बॉडीड इंटेलिजेंस उद्योग श्रृंखला का व्यापक प्रदर्शन करता है। अब तक, छांगचोउ के वुचिन हाई-टेक क्षेत्र में 120 से अधिक रोबोट कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं। यह क्षेत्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा वाली रोबोट उद्योग की अग्रणी आधारभूमि तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
चीन के रोबोट अपने भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं छांगचोउ में रोबोट उद्योग के लिए सुनहरा अवसर मौजूद है।
