च्यांग्सू के छीदोंग में सुपुर्दगी के बाद पवन ऊर्जा स्थापना पोत “फंगशंग” ने शुरू की यात्रा
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:40:06 2026-07-22
21 जुलाई को च्यांग्सू प्रान्त के छीदोंग स्थित चाइना कॉसको शिपिंग हेवी इंडस्ट्री द्वारा डेनमार्क की शिपिंग कंपनी के लिए विशेष रूप से निर्मित NG20000 मॉडल का पवन ऊर्जा स्थापना पोत “फंगशंग” आधिकारिक रूप से सुपुर्द किया गया और अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ। बता दें कि इस पोत के डेक का क्षेत्रफल 5,600 वर्ग मीटर से अधिक है, इसकी प्रभावी भार वहन क्षमता 17,600 टन है और इसमें 3,300 टन से अधिक क्षमता वाली मुख्य क्रेन लगी है। इसके अलावा, यह पोत 20 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले अत्यंत बड़े पवन टर्बाइनों की सटीक स्थापना करने में सक्षम है।
