शानतोंग के रोंगछंग में तटीय पारिस्थितिकी तंत्र परीक्षण मंच का संचालन शुरू


20 जुलाई को शानतोंग प्रांत के रोंगछंग शहर स्थित सांकोउ खाड़ी समुद्री क्षेत्र में लिया गया निकटवर्ती समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का नियंत्रित मैदानी परीक्षण मंच का ड्रोन चित्र।(चीनी विज्ञान अकादमी)

चीनी विज्ञान अकादमी के समुद्र विज्ञान संस्थान द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित निकटवर्ती समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का नियंत्रित मैदानी परीक्षण मंच को हाल ही में शानतोंग प्रांत के रोंगछंग शहर स्थित सांगोउ खाड़ी समुद्री क्षेत्र में संचालन में लाया गया। चीन में बेहतर सुविधाओं से लैस इस निकटवर्ती समुद्री समग्र परीक्षण मंच ने चीन के तटीय समुद्री क्षेत्रों में प्रत्यक्ष स्थान पर नियंत्रित प्रयोगों के लिए उपलब्ध उपकरणों की कमी को दूर किया है। यह मंच कई निगरानी एवं नियंत्रण मॉड्यूल से लैस है, जिनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिकी मॉडल परीक्षण किए जा सकते हैं। यह मंच दुनिया भर के वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों के लिए खुला रहेगा और समुद्री पारिस्थितिकी पुनर्स्थापना, मत्स्य उद्योग के उन्नयन तथा समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में सहायता करेगा।