ली छ्यांग ने थाईलैंड के प्रधान मंत्री के साथ वार्ता की

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 20 जुलाई को पेइचिंग में यात्रा पर आये थाईलैंड के प्रधान मंत्री अनुतिन चर्णविराकुल के साथ वार्ता की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन और थाईलैंड हजारों वर्ष की मैत्रीपूर्ण आवाजाही करने वाले घनिष्ठ पड़ोसी देश हैं। चीन हमेशा थाईलैंड को पड़ोसी कूटनीति में अहम स्थान पर रखता है।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन थाईलैंड के साथ विकास रणनीति के जुड़ाव को मजबूत कर बेल्ट एंड रोड पहल का गुणवत्तापूर्ण सहनिर्माण करना, चीन-थाईलैंड रेलवे आदि महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तेजी लाने, सीमा पार भुगतान के सरलीकरण की उन्नति करने, द्विपक्षीय व्यापार वृद्धि बनाए रखने, व्यावसायिक मिश्रण गहराने और उभर रहे क्षेत्रों का सहयोग विस्तृत करने को तैयार है ताकि हाथ से हाथ मिलाकर समृद्धि बढ़ायी जाए। पर्यटन, शिक्षा व मीडिया आदि लोगों के आवाजाही गहराने के साथ कानूनी प्रवर्तन सहयोग को और मजबूत करना चाहिए। दोनों देशों को बहुपक्षीय तंत्रों में समन्वय व सहयोग मजबूत कर एक साथ दोनों देशों के न्यायपूर्ण हितों और अंतरराष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा करनी चाहिए।
चर्णविराकुल ने कहा कि थाईलैंड चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ बनाकर विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग और आवाजाही गहराने का उत्सुक है। थाईलैंड सीमा पार अपराध पर प्रहार मजबूत करेगा ताकि चीनी पर्यटकों और उद्यमों के लिए बेहतर व सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाए। थाईलैंड राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहलों का स्वागत करता है और चीन के साथ बहुपक्षीय ढांचे में संवाद मजबूत कर क्षेत्र और विश्व की शांति, स्थिरता व समृद्धि बढ़ाने को तैयार है।
वार्ता के बाद दोनों प्रधान मंत्रियों की उपस्थिति में व्यापार, कृषि, कस्टम, एआई समेत कई क्षेत्रों के सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये गये।
वार्ता से पहले ली छ्यांग ने चर्णविराकुल के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने समृद्धि की ओर उन्मुख चीन-थाईलैंड साझे भविष्य वाले समुदाय पर संयुक्त बयान जारी किया।