वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद की उम्मीदवार से मुलाकात की

20 जुलाई को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद की उम्मीदवार और संयुक्त राष्ट्र में गुयाना की स्थायी प्रतिनिधि रोड्रिगेज बर्किट से मुलाकात की।
रोड्रिगेज बर्किट ने अपने चुनावी मत और संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के विकास के लिए अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य का प्रबल समर्थक और विकास के मुद्दों में अग्रणी है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 2758 के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और चीन द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलों की अत्यधिक सराहना की।
वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर बनाई गई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है, और सभी पक्ष अगले महासचिव से इन कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करने में संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने की अपेक्षा करते हैं। चीन संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और जीवंतता के पुनरोद्धार को बढ़ावा देते हुए, अगले महासचिव के चुनाव प्रक्रिया में एक जिम्मेदार और रचनात्मक तरीके से भाग लेगा।