च्यांग्शी के कानचोउ में रात्रि पर्यटन से नाइट इकोनॉमी को मिली नई ऊर्जा
हाल ही में, रात के समय च्यांग्शी प्रांत के कानचोउ शहर स्थित च्यांगनान सोंग सिटी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की गलियां रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं और यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने-फिरने, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने और खरीदारी करने के साथ गर्मी की छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान, च्यांग्शी प्रांत के कानचोउ शहर ने हानफू (पारंपरिक चीनी पोशाक) परेड, साइबर रोबोट परेड, प्राचीन शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्राचीन कविताओं की थीम पर आधारित रात्रिकालीन पर्यटन जैसी विशेष गतिविधियां आयोजित की हैं। इसके अलावा, “ट्रेंडी सांस्कृतिक पर्यटन, समृद्ध बाजार” थीम के तहत सांस्कृतिक एवं पर्यटन उपभोग मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उत्पाद, डिजिटल च्यांग्शी, पर्यटन उत्पाद, कृषि एवं विशेष उत्पाद, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हस्तनिर्मित उत्पाद और आउटडोर उपकरण जैसे विभिन्न प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल हैं। नवोन्मेषी उपभोग परिदृश्यों और नए व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से इन गतिविधियों का उद्देश्य रात्रिकालीन पर्यटन अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरना तथा संस्कृति, पर्यटन, खेल और वाणिज्य से जुड़े उपभोग बाजार को नई गति प्रदान करना है।
