“चीन पर्यावरण संरक्षण शताब्दी यात्रा” 2026 प्रचार अभियान छिंगहाई में शुरू
चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के कार्यालय के नेतृत्व में आयोजित “चीन पर्यावरण संरक्षण शताब्दी यात्रा” 2026 प्रचार अभियान का शुभारंभ 19 जुलाई को छिंगहाई प्रांत के शीनिंग में हुआ। इस वर्ष के अभियान का विषय “पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संहिता के कार्यान्वयन और छिंगहाई-शीत्सांग पठार के पारिस्थितिक संरक्षण को मजबूत करना” है।
चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के कार्यालय के संबंधित अधिकारी ने 19 जुलाई को आयोजित शुभारंभ समारोह में बताया कि इस वर्ष का “चीन पर्यावरण संरक्षण शताब्दी यात्रा” अभियान छिंगहाई पहुंचा है। इसका उद्देश्य शी चिनफिंग के पारिस्थितिक सभ्यता संबंधी विचारों का अध्ययन और कार्यान्वयन करना, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संहिता के प्रचार और कार्यान्वयन को बढ़ावा देना तथा बेहतर कानून और प्रभावी शासन के माध्यम से छिंगहाई-शीत्सांग पठार के पारिस्थितिक संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छिंगहाई में छिंगहाई-शीत्सांग पठार के पारिस्थितिक संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाले विकास में हासिल उपलब्धियों एवं अनुभवों के प्रचार को शी चिनफिंग के पारिस्थितिक सभ्यता संबंधी विचारों के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन के साथ जोड़ा जाना चाहिए। साथ ही, इसे नए युग में पार्टी के नेतृत्व में पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण में हासिल महान उपलब्धियों के प्रचार के साथ भी जोड़ा जाना चाहिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, “चीन पर्यावरण संरक्षण शताब्दी यात्रा” प्रचार अभियान का आयोजन वर्ष 1993 से किया जा रहा है। तीन दशकों से अधिक समय पूरा कर चुका यह अभियान चीन में पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में व्यापक प्रभाव और सामाजिक स्तर पर उच्च मान्यता वाला एक प्रमुख ब्रांड बन चुका है।