C919 का पहला अंतरराष्ट्रीय मार्ग 12 अगस्त से शुरू


C919। (VCG)

एयर चाइना से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त से, पेइचिंग से मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर के लिए एयर चाइना का हवाई मार्ग चीन निर्मित बड़े विमान C919 द्वारा संचालित किया जाएगा। यह हवाई मार्ग C919 द्वारा संचालित होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय मार्ग बन जाएगा।

इस हवाई मार्ग पर प्रतिदिन एक आने-जाने वाली उड़ान संचालित करने की योजना है। पेइचिंग कैपिटल एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली उड़ान दोपहर 15:00 बजे उड़ान भरेगी और 17:15 बजे उलानबटोर पहुँचेगी। वहीं, उलानबटोर से वापस आने वाली उड़ान शाम 18:30 बजे प्रस्थान करेगी और 20:35 बजे पेइचिंग कैपिटल एयरपोर्ट पहुँचेगी।