कुइचोउ के आनशुन–फानचोउ एक्सप्रेसवे स्थित फानकुआन महापुल का मुख्य पुल सफलतापूर्वक जुड़ा


16 जुलाई को ली गई ड्रोन तस्वीर में आनशुन–फानचोउ एक्सप्रेसवे के फानकुआन महापुल का मुख्य पुल सफलतापूर्वक जुड़ने के बाद का दृश्य।

16 जुलाई को चाइना रेलवे 17वें ब्यूरो समूह द्वारा निर्मित कुइचोउ प्रान्त के आनशुन–फानचोउ एक्सप्रेसवे की प्रमुख निर्माण परियोजना फानकुआन महापुल के मुख्य पुल का सफलतापूर्वक संयोजन पूरा हुआ। इसके साथ ही परियोजना निर्माण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई और पूरे एक्सप्रेसवे को निर्धारित समय पर पूरा कर यातायात के लिए खोलने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया गया। बता दें कि फानकुआन महापुल, फानचोउ शहर के फानकुआन कस्बे के ऊमंग पर्वतीय घाटी क्षेत्र में स्थित है, जिसकी कुल लंबाई 2,289.5 मीटर है, जबकि इसके सबसे ऊंचे मुख्य पुल स्तंभ की ऊंचाई 171 मीटर है।

आनशुन–फानचोउ एक्सप्रेसवे चीन के राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क G60 शांगहाई–खुनमिंग एक्सप्रेसवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परियोजना क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क के विकास को सुदृढ़ बनाने तथा ऊमंग पर्वतीय क्षेत्र के संसाधनों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के समन्वित विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।