चीन का विदेशी व्यापार लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर

रोबोट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) और नवोन्मेषी दवाएं तेज़ी से प्रमुखता हासिल कर रही हैं, और 2026 की पहली छमाही में विदेशी व्यापार के क्षेत्र में सर्वाधिक चर्चित शब्द बन गई हैं। भविष्य के उद्योगों की दिशा निर्धारित करने वाले ये तीन शब्द अब चीनी विदेशी व्यापार के नए प्रतीक के रूप में उभर रहे हैं।

2026 की पहली छमाही में, चीन के औद्योगिक रोबोट के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.6% की वृद्धि दर्ज की गई; शल्य-चिकित्सा रोबोट का निर्यात 3.3 गुना बढ़ गया; और 10,000 से अधिक स्मार्ट बायोनिक रोबोटों का निर्यात किया गया, जो विश्व के 90 से अधिक देशों और क्षेत्रों तक पहुँचे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के तीव्र विकास के साथ, पहली छमाही में, चीन के इलेक्ट्रॉनिक घटकों और कंप्यूटर पुर्जों जैसे उत्पादों के निर्यात में दहाई अंकों की वृद्धि देखी गई, जिससे कुल मिलाकर निर्यात वृद्धि में 6.9 प्रतिशत अंकों का योगदान मिला। इसके अतिरिक्त, नवोन्मेषी दवाओं के वैश्विक निर्यात में अभूतपूर्व उछाल आया है। वर्ष 2026 की पहली छमाही में, चीनी नवोन्मेषी दवाओं के बाह्य-लाइसेंसिंग (License-out) का कुल मूल्य लगभग 110 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले पूरे वर्ष के लगभग 80% तक पहुँच गया और एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया।

रोबोट के क्षेत्र में, चीन की कंपनियाँ अभूतपूर्व गति से वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। वर्ष 2026 की शुरुआत में अमेरिका में आयोजित सीईएस (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) के ह्यूमेनॉइड रोबोट प्रदर्शनी क्षेत्र में, चीनी कंपनियों ने आधे से अधिक प्रदर्शनी स्थलों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यूनिट्री टेक्नोलॉजीज (Unitree Technologies) अपने चौपाया रोबोटों और दो पैरों वाले ह्यूमेनॉइड रोबोटों के बल पर वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान और शैक्षणिक क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

एआई के क्षेत्र में, विश्व के सब बड़े एआई मोडल API OpenRouter के आंकड़ों के अनुसार, 15 से 21 जून के सप्ताह के दौरान, वैश्विक स्तर पर एआई मॉडलों का कुल उपयोग 46.7 लाख करोड़ टोकन तक पहुँच गया। इसमें से अकेले चीनी एआई मॉडलों का साप्ताहिक उपयोग 18.81 लाख करोड़ टोकन रहा, जिसने लगातार आठवें सप्ताह शीर्ष स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। हार्डवेयर के मोर्चे पर, एआई चश्मे, एआई अनुवादक और यांत्रिक बाह्य-कंकाल जैसे नवोन्मेषी स्मार्ट उत्पाद भी लगातार सामने आ रहे हैं और विदेशी बाजारों में अपनी पैठ बना रहे हैं।

नवोन्मेषी दवाओं के क्षेत्र में, 2026 की पहली छमाही में, वैश्विक दवा उद्योग के शीर्ष 10 में से चीनी दवा कंपनियों ने अकेले 8 स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है। बेइजीन (BeiGene) और हेंगरुई मेडिसिन (Hengrui Medicine) जैसी अग्रणी कंपनियों ने बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण लाइसेंसिंग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे उनकी स्वयं द्वारा विकसित कैंसर-रोधी नई दवाओं और लक्षित दवाओं को वैश्विक नैदानिक ​​पाइपलाइन में पहुँचाया जा सका है।