मिलकर चुनौतियों का सामना करते हुए जनजीवन की पुनर्बहाली में जुटे लोग
(जन-दैनिक ऑनलाइन)14:03:20 2026-07-16
टाइफून “मेसाक” के कारण हुई लगातार मूसलाधार बारिश से चीन के क्वांग्शी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश के कई इलाकों में भीषण बाढ़ आई। बाढ़ का पानी घटने के बाद स्थानीय प्रशासन ने विभिन्न विभागों और एजेंसियों की संयुक्त भागीदारी से सड़क यातायात बहाल करने, बिजली एवं संचार व्यवस्था पुनर्स्थापित करने, गाद हटाने और सफाई तथा पर्यावरण कीटाणुशोधन जैसे राहत कार्य तेज कर दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों का सामान्य उत्पादन और जनजीवन जल्द से जल्द पटरी पर लौट सके।
