पहली छमाही में चीनी विमानों से 38 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

(CRI)14:46:58 2026-07-16

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में, चीनी विमानों के जरिए कुल 83 अरब 37 करोड़ टन-किलोमीटर का ट्रांसपोर्ट टर्नओवर, 38 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया। साथ ही 50 लाख 73 हज़ार टन का कार्गो और मेल ट्रैफिक पूरा किया, जो पिछले साल की इस समान अवधि से क्रमशः 6.4 प्रतिशत, 1 प्रतिशत, और 6 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा, एयरलाइन ने 71 लाख 46 हजार फ़्लाइट घंटे और 26 लाख 83 हज़ार फ़्लाइट पूरी कीं। ऑन-टाइम परफ़ॉर्मेंस दर 93.5 फीसदी रही।