2025 में चीन में 8.75 अरब बार मिला चिकित्सा बीमा सुविधाओं का लाभ

चीन राष्ट्रीय चिकित्सा सुरक्षा प्रशासन (NHSA) ने 16 जुलाई को “2025 राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा विकास सांख्यिकी बुलेटिन” जारी किया। इसके आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन में चिकित्सा बीमा सुविधाओं का लाभ लेने की संख्या 8.75 अरब बार पहुंची। इसमें से कामकाजी वर्ग (नौकरीपेशा) द्वारा लाभ लेने की संख्या 5.48 अरब बार और गैर-कामकाजी आम नागरिकों (निवासियों) द्वारा लाभ लेने की संख्या 3.26 अरब बार रही।

2025 के अंत तक, चीन में बुनियादी चिकित्सा बीमा के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या 1.33 अरब तक पहुंच गई, जिससे कुल भागीदारी दर 95% पर स्थिर रही। वर्ष 2025 में, राष्ट्रीय बुनियादी चिकित्सा बीमा (मातृत्व बीमा सहित) कोष की कुल आय 3592.13 अरब युआन दर्ज की गई, जबकि कुल व्यय 3005.51 अरब युआन रहा। इस प्रकार, समेकित कोष की चालू अवधि की शेष राशि 525.77 अरब युआन रही।बुनियादी चिकित्सा बीमा प्रणाली का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित और सुदृढ़ बना हुआ है।