चीनी उप राष्ट्रपति ने न्यूज़ीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री से भेंट की

चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने 15 जुलाई को पेइचिंग में न्यूज़ीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन की से मुलाकात की।
इस मौके पर हान चंग ने कहा कि चीन लंबे समय से चीन-न्यूज़ीलैंड संबंधों के विकास में जॉन की के अहम योगदान की प्रशंसा करता है। अब चीन-न्यूज़ीलैंड व्यापक रणनीतिक साझेदारी अपने दूसरे दशक में प्रवेश कर चुकी है। दोनों देशों के बीच संबंधों के सामने और व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। चीन न्यूज़ीलैंड के साथ नेताओं के बीच संपन्न अहम सहमतियों का कार्यान्वयन कर विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-न्यूज़ीलैंड संबंधों का विकास बढ़ सके। चीन का विकास दुनिया को सकारात्मक ऊर्जा और निश्चितता प्रदान करता है। चीन लगातार प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि बढ़ाने में जुटा है।
वहीं, जॉन की ने कहा कि चीन का तेज विकास न्यूज़ीलैंड को बाजार के विशाल अवसर देता है। अब न्यूज़ीलैंड-चीन संबंधों का सतत और स्वस्थ विकास हो रहा है। न्यूज़ीलैंड हमेशा चीन को दोस्त मानता है और चीन के साथ व्यापारिक निवेश व कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के साथ वार्ता के जरिए क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करना चाहता है।