डिजिटल इमर्सिव तकनीक से जीवंत हुआ फॉरबिडन सिटी का छियानलोंग उद्यान
![]() |
| 14 जुलाई को फॉरबिडन सिटी के छियानलोंग उद्यान की इमर्सिव प्रकाश एवं छाया प्रदर्शनी में प्रदर्शित लाह-रेशा शिल्प कला का दृश्य।(शिन्हुआ समातार एचेंसी) |
हाल ही में, ‘फॉरबिडन सिटी के छियानलोंग उद्यान की इमर्सिव प्रकाश एवं छाया प्रदर्शनी’ का आयोजन चीन के राष्ट्रीय पुस्तकालय (राष्ट्रीय प्राचीन ग्रंथ संग्रहालय) में किया गया। छियानलोंग उद्यान फॉरबिडन सिटी के निंगशोउ महल के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। यह उद्यान उद्यान कला, वास्तुकला, चित्रकला और नक्काशी जैसी विभिन्न कलाओं का अद्भुत समन्वय है।
इस इमर्सिव प्रकाश एवं छाया प्रदर्शनी में छियानलोंग उद्यान के ऐतिहासिक अवशेषों को आधार बनाते हुए, 15 इमर्सिव दृश्य और 17 इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से शास्त्रीय उद्यान की स्थापत्य सुंदरता और उससे जुड़े सांस्कृतिक प्रसंगों को अनुभव योग्य एवं संवादात्मक इमर्सिव दृश्यों में परिवर्तित किया गया, जो दर्शकों को “हर कदम पर नया दृश्य, हर ईंट-पत्थर में जीवंतता” जैसी अनूठी प्रदर्शनी अनुभूति प्रदान करते हैं।
