चीन इंटरनेट बुनियादी संसाधनों का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाएगा

(CRI)14:10:15 2026-07-15

चीनी उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, साइबरस्पेस प्रशासन, राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग और राष्ट्रीय डेटा ब्यूरो ने हाल में इंटरनेट बुनियादी संसाधनों का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के बारे में राय जारी की। इसमें आईपी पता(अड्रैस) और डोमेन नाम आदि इंटरनेट बुनियादी संसाधनों के विकास की व्यवस्था की गयी।

बताया जाता है कि इंटरनेट बुनियादी संसाधन नामकरण, पता, लिंकिंग, डेटा का आदान-प्रदान जैसे बुनियादी नेटवर्क फ़ंक्शन प्रदान कर सकता है, जो इंटरनेट के अंतर्संबंध और स्थिर संचालन के लिए मुख्य आधारभूत समर्थन देता है। इस बार जारी राय में कहा गया है कि वर्ष 2030 तक इंटरनेट के बुनियादी संसाधनों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में व्यवस्थित प्रगति होगी और अग्रणी तकनीकी मानक की श्रृंखला तैयार होगी। वहीं, वर्ष 2035 तक चीन वैश्विक इंटरनेट अवसंरचना में नवाचार का प्रमुख स्रोत और लीडर बनेगा। चीन में उन्नत वास्तुकला, वैश्विक अंतर्संबंध, उच्च गति व हर जगह मौजूद, सुरक्षित और नियंत्रित करने योग्य नए प्रकार का इंटरनेट बुनियादी संस्थापन तैयार होगा।