2026 की पहली छमाही में चीन का विदेशी व्यापार पहली बार 25 ट्रिलियन युआन के पार

2026 की पहली छमाही में चीन का विदेशी व्यापार पहली बार 25 ट्रिलियन युआन के पार
14 जुलाई को शानतोंग प्रांत के येनथाए बंदरगाह के अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का दृश्य। (ड्रोन से लिया गया दृश्य)

चीनी सीमा शुल्क महानिदेशालय द्वारा 14 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में चीन के वस्तु व्यापार का कुल आयात-निर्यात मूल्य 25.47 ट्रिलियन युआन रहा। यह पहली बार है कि समान अवधि में यह आंकड़ा 25 ट्रिलियन युआन के पार पहुंचा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसमें 16.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे चीन ने वैश्विक वस्तु व्यापार के सबसे बड़े देश के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी।