पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस ने शी चिनफिंग का भाषण प्रकाशित किया

(CRI)14:21:25 2026-07-15

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार सम्मेलन और चीनी विज्ञान अकादमी व चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की आम सभा और चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसका एकल खंड पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस ने प्रकाशित किया है। यह आज से चीन भर के शिन्हुआ बुकस्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।