पेइचिंग: चीन और सोलोमन द्वीप समूह के विदेश मंत्रियों की वार्ता

(CRI)09:56:41 2026-07-15

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 14 जुलाई को राजधानी पेइचिंग में सोलोमन द्वीप समूह के विदेश मामलों और विदेशी व्यापार मंत्री रिक हाउएनिपवेला के साथ वार्ता की।

वार्ता के दौरान वांग यी ने कहा कि समय ने साबित कर दिया है कि चीन और सोलोमन द्वीप समूह के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना एक सही और ऐतिहासिक फैसला था। उन्होंने कहा कि चीन, सोलोमन द्वीप समूह की नई सरकार के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

वांग यी ने कहा कि प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों के साथ चीन के संबंधों का उद्देश्य दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना और साझा विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई भू-राजनीतिक मंशा नहीं है और न ही किसी तथाकथित "प्रभाव क्षेत्र" की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। चीन का मानना है कि प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों को अपने विकास साझेदार चुनने का पूरा अधिकार है।

बैठक में रिक हाउएनिपवेला ने कहा कि सोलोमन द्वीप समूह एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और विकास में चीन के योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, चीन का विकास अनुभव सोलोमन द्वीप समूह और अन्य प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए सीखने योग्य है।