चीन और कजाखस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता

(CRI)14:10:48 2026-07-14

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 जुलाई को पेइचिंग में कजाखस्तान के विदेश मंत्री येर्मेक कोशेरबायेव के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव के प्रोत्साहन में चीन-कजाखस्तान संबंधों का तेज विकास होने की स्थिति बनी रही। राष्ट्रपति टोकायेव जल्द ही वर्ष 2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन यानी एआई के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आएंगे। दोनों देशों के नेता गहन रूप से रणनीतिक संपर्क करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के विकास में नई उम्मीद जगाएंगे। चीन कजाखस्तान के साथ पारंपरिक मित्रता, लोगों की आजीविका, आपसी रणनीतिक विश्वास और विकास बढ़ाना चाहता है।

इसके सथ ही दोनों पक्षों ने अन्य समान दिलचस्पी वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर भी विचार-विमर्श किया।