14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग के समग्र परिवहन विकास में उल्लेखनीय प्रगति

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश न्यिंगची में सड़क। (VCG)
हाल ही में संबंधित विभागों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में शीत्सांग ने परिवहन विकास की कमियों को दूर करते हुए सड़क, रेलवे, नागरिक उड्डयन और डाक सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के समन्वित विकास को बढ़ावा दिया है। विभिन्न परिवहन साधनों के बीच बेहतर समन्वय, एकीकरण और नेटवर्क निर्माण से “लोगों की यात्रा सुविधाजनक और सुगम बनाने तथा वस्तुओं का निर्बाध आवागमन” का लक्ष्य धीरे-धीरे साकार हो रहा है। इससे समग्र परिवहन सुरक्षा क्षमता, सेवा गुणवत्ता और संचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा व्यापक परिवहन प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
सड़क नेटवर्क की गुणवत्ता और क्षमता में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 के अंत तक शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में सड़कों की कुल परिचालन लंबाई 1.252 लाख किलोमीटर तक पहुंच गई, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंत की तुलना में 6000 किलोमीटर से अधिक की वृद्धि है। “चार ऊर्ध्वाधर, तीन क्षैतिज और आठ मार्गों” वाले सड़क नेटवर्क की मुख्य संरचना लगभग पूरी हो चुकी है। ल्हासा को केंद्र बनाकर पांच शहरों (ल्हासा, शाननान, नागछू, शिगात्से और न्यिंगची) को तीन घंटे के भीतर जोड़ने वाला तेज गति सड़क परिवहन नेटवर्क लगभग तैयार किया जा चुका है। सातों प्रीफेक्चर-स्तरीय शहरों और क्षेत्रों में उच्च-स्तरीय सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है या जारी है। G-109, G-318 और G-219 जैसे शीत्सांग को चीन के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का लगातार उन्नयन किया जा रहा है। इसके अलावा, वर्तमान में सभी टाउनशिप और प्रशासनिक गांवों में सड़क पहुंच की दर क्रमशः 100 प्रतिशत और 92.48 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिन सभी टाउनशिप और प्रशासनिक गांवों में सड़क यातायात की सुविधा उपलब्ध है, वहां यात्री बस सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।
रेलवे निर्माण ने लगाई विकास की लंबी छलांग। छिंगहाई-शीत्सांग, ल्हासा-रिचाओ और ल्हासा-न्यिंगची रेलवे ने मिलकर “Y” आकार का मुख्य रेल नेटवर्क तैयार किया है, जो ल्हासा, शाननान, नागछू, शिगात्से और न्यिंगची सहित पांच शहरों को जोड़ता है। ल्हासा-न्यिंगची रेलवे के संचालन से विभिन्न जातीय समूहों के लोगों का हाई-स्पीड ट्रेन से यात्रा करने का सपना साकार हुआ है। पूरे शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में रेलवे नेटवर्क घनत्व 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक 6.5 किलोमीटर प्रति 10,000 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 9.8 किलोमीटर प्रति 10,000 वर्ग किलोमीटर तक हो गया है। इसके अतिरिक्त, नागरिक उड्डयन हब प्रणाली भी लगातार बेहतर हो रही है, जिससे ल्हासा से एक दिन में चीन के प्रमुख शहरों तक पहुंचना संभव हो गया है। “14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान, शीत्सांग ने ल्हासा गोंगगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को केंद्र बनाकर सात अन्य क्षेत्रीय हवाई अड्डों से जुड़े परिवहन हवाई अड्डा नेटवर्क का निर्माण पूरा किया। वर्तमान में यहां से 204 हवाई मार्ग संचालित किए जा रहे हैं, जो देश-विदेश के 84 शहरों को जोड़ते हैं।