शीत्सांग में प्रशिक्षण पहल से दूरगामी लाभ
7 और 9 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध पेइचिंग थ्येनथान अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञ चिया वेनछिंग और छाओ योंग ने शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा स्थित जन अस्पताल में सर्जरी संबंधी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। दोनों विशेषज्ञों ने अपने-अपने नेतृत्व में न्यूरोसर्जरी की एक-एक माइक्रोसर्जिकल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए, शीत्सांग के स्थानीय चिकित्सा पेशेवरों को मूल्यवान प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीत्सांग में समूह-आधारित चिकित्सा सहायता कार्यक्रम के तहत “टीम द्वारा टीम का मार्गदर्शन”, “विशेषज्ञों द्वारा प्रमुख चिकित्साकर्मियों का प्रशिक्षण” और “वरिष्ठों द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने” की व्यवस्था के तहत, 11वें शीत्सांग चिकित्सा सहायता दल के सदस्य एवं पेइचिंग थ्येनथान अस्पताल के चिकित्सक हाओ छ्यांग के नेतृत्व में वर्ष 2026 में शीत्सांग का पहला माइक्रोसर्जरी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया। इस बार विशेषज्ञों द्वारा किया गया सर्जिकल प्रशिक्षण भी इसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का हिस्सा था।
वर्ष 2015 से 2025 के अंत तक, 11 चरणों में कुल 2,417 चिकित्सा विशेषज्ञों ने समूह-आधारित चिकित्सा सहायता कार्यक्रम के तहत हिमाच्छादित उच्चभूमि शीत्सांग का रुख किया और पहाड़ों व दूरियों को पार कर शीत्सांग के विभिन्न जातीय समूहों के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की। 12 सहयोगी प्रांतों और शहरों के 184 सहायता प्रदान करने वाले अस्पतालों ने सहायता प्राप्त करने वाले अस्पतालों के साथ सहयोग समझौते किए और शीत्सांग में तैनात विशेषज्ञों की “प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अनुभव हस्तांतरण” की भूमिका निभाते हुए स्थानीय चिकित्सा प्रतिभाओं के विकास में निरंतर सहायता दी। 2025 के अंत तक, इन विशेषज्ञों ने 2039 चिकित्सा टीमों का मार्गदर्शन किया और 5416 स्थानीय चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित किया।
