पहली छमाही में चीनी रेलवे से 2.3 अरब से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया

(CRI)15:47:32 2026-07-13

चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में, चीनी रेलवे ने कुल 2 अरब 34 करोड़ 80 लाख यात्रियों को ट्रांसपोर्ट किया, जो पिछले साल की इस अवधि से 5.0 फीसदी ज्यादा है, और इसी समय के लिए एक नया रिकॉर्ड है।

1 मई को, चीनी रेलवे ने 2 करोड़ 48 लाख 44 हज़ार यात्रियों को ट्रांसपोर्ट किया, जिसने एक दिन के पैसेंजर वॉल्यूम का नया रिकॉर्ड बनाया। चीन-लाओस रेलवे से 188,000 क्रॉस-बॉर्डर यात्रियों ने यात्रा की, जो गत वर्ष की इस समान अवधि की तुलना में 25.9 फीसदी ज़्यादा है, जबकि क्यांगतोंग-शनचन-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे ने 1 करोड़ 69 लाख 62 हज़ार क्रॉस-बॉर्डर यात्रियों को ट्रांसपोर्ट किया, जो पिछले साल की इस अवधि से 13.8 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, पहली छमाही में चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी ने 12306 रेलवे टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर टिकट बिक्री और वेटलिस्ट खरीद के बिग डेटा का पूरा इस्तेमाल किया, ताकि यात्रा की मांग का तेज़ी से विश्लेषण किया जा सके और लोकप्रिय रूट और सेक्शन पर क्षमता को तुरंत बढ़ाया जा सके। नेशनल रेलवे सिस्टम ने हर दिन औसतन 11,468 पैसेंजर ट्रेनों की व्यवस्था की, जो पिछले साल की तुलना में 5.8 प्रतिशत ज़्यादा है। नेशनल वीज़ा-फ्री ट्रांज़िट पॉलिसी की वजह से बढ़े हुए पैसेंजर फ्लो के हिसाब से खुद को ढालते हुए, और विदेशी पैसेंजर को सुविधा देते हुए, नेशनल रेलवे सिस्टम ने 1 करोड़ 23 लाख 14 हज़ार विदेशी पैसेंजर को ट्रांसपोर्ट किया, जो गत वर्ष की इस समान अवधि की तुलना में 33.6 फीसदी अधिक है।