नए स्मार्ट विद्युत ग्रिड के निर्माण से उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को मिलेगी गति
![]() |
| फुचियान के पिंगथान समुद्री क्षेत्र में स्थित समुद्री और स्थलीय पवन ऊर्जा संयंत्र (30 जून को ड्रोन से ली गई तस्वीर)। |
चीन के फुचियान प्रांत में पवन, सौर, जल और परमाणु ऊर्जा जैसे विविध उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ ऊर्जा संसाधन उपलब्ध हैं, और यह राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड के नए प्रकार के विद्युत तंत्र के निर्माण के लिए चुने गए तीन प्रांतीय-स्तर के प्रदर्शन क्षेत्रों में से एक है। हाल के वर्षों में, फुचियान प्रान्त ने अपने स्थानीय स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों और भौगोलिक लाभों का उपयोग करते हुए, स्मार्ट तकनीक से युक्त मुख्य ग्रिड, वितरण ग्रिड तथा माइक्रो ग्रिड के समन्वय वाले नए प्रकार के विद्युत ग्रिड के निर्माण तथा चीन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के बड़े केंद्र के विकास को तेज किया है। साथ ही, विद्युत बाह्य आपूर्ति गलियारों के निर्माण में तेजी लाई गई है, शहरी और ग्रामीण वितरण नेटवर्क का लगातार उन्नयन किया जा रहा है तथा स्मार्ट माइक्रोग्रिड के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा, फुचियान प्रांत स्वच्छ ऊर्जा के लाभों का निरंतर उपयोग करते, हुए स्मार्ट नवीन विद्युत ग्रिड के निर्माण के माध्यम से ऊर्जा सुरक्षा की नींव को मजबूत कर रहा है और आर्थिक एवं सामाजिक उच्च गुणवत्ता वाले विकास को व्यापक स्तर पर सशक्त बना रहा है।
