डीपीआरके के प्रधान मंत्री चीन की यात्रा करेंगे
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 9 जुलाई को घोषणा की कि सीपीसी केंद्रीय कमेटी और चीन सरकार के निमंत्रण पर कोरियाई मजदूर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के स्थाई सदस्य और प्रधान मंत्री पाक थाए-सॉन्ग 10 से 12 जुलाई तक डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपप्लिक आफ कोरिया (डीपीआरके)की पार्टी और सरकार के प्रतिनिधि मंडल लेकर चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे और चीन-डीपीआरके मैत्रीपूर्ण सहयोग तथा पारस्परिक सहायता समझौते पर हस्ताक्षर करने की 65वीं वर्षगांठ मनाने की स्मृति गतिविधि में भाग लेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन-डीपीआरके परंपरागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी है। चीन डीपीआरके के साथ दोनों पार्टियों तथा दोनों देशों के सर्वोच्च नेताओं की अहम समानता के मार्गदर्शन में रणनीतिक संवाद मजबूत कर, आवाजाही व सहयोग घनिष्ठ बनाते हुए चीन-डीपीआरके परंपरागत मैत्रीपूर्ण सहयोग सम्बंध निरंतर आगे बढ़ाने को तैयार है।