चीन की ऐतिहासिक उपलब्धि! लॉन्ग मार्च-10बी रॉकेट की पहली उड़ान सफल

10 जुलाई को 12 बजकर 15 मिनट पर, लॉन्ग मार्च-10बी वाहक रॉकेट को चीन के हाईनान प्रांत के वेनछांग वाणिज्यिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट के प्रथम और द्वितीय चरणों के अलग होने के करीब 6 मिनट बाद, प्रथम चरण नियंत्रित रूप से ऊर्ध्वाधर दिशा में वापसी करते हुए समुद्री पुनर्प्राप्ति प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। बता दे कि यह चीन द्वारा वाहक रॉकेट के प्रथम चरण की नियंत्रित पुनर्प्राप्ति का पहला सफल कार्यान्वयन है।

रॉकेट पुनर्प्राप्ति, उच्च वहन क्षमता, उच्च विश्वसनीयता और कम लागत वाले पुन: प्रयोज्य वाहक रॉकेटों की दिशा में पहला कदम है। साथ ही, वैश्विक निम्न-पृथ्वी कक्षा उपग्रह इंटरनेट नेटवर्क निर्माण की प्रतिस्पर्धा में यह प्रक्षेपण क्षमता की बाधाओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। रॉकेटों की बड़े पैमाने पर पुनर्प्राप्ति और पुन: उपयोग की क्षमता प्रक्षेपण लागत को काफी कम करने, प्रक्षेपण की आवृत्ति बढ़ाने और मानव की अंतरिक्ष तक पहुंचने की क्षमता को नए सिरे से परिभाषित करने में सहायक होगी।