चीनी और विदेशी युवाओं ने पेइचिंग ल्यूलीहे पुरातात्विक स्थल पर किया संयुक्त पुरातत्व अध्ययन
हाल ही में, 4 सप्ताह की अवधि वाला 2026 ल्यूलीहे पुरातात्विक स्थल अंतर्राष्ट्रीय फील्ड पुरातत्व स्कुल परियोजना अपने समापन चरण में पहुंच गया। अमेरिका और सिंगापुर समेत अन्य देशों के विश्वविद्यालयों से आए 5 छात्रों ने पेइचिंग के फ़ांगशान जिले में स्थित ल्यूलीहे पुरातात्विक स्थल पर चीनी पुरातत्व की सैद्धांतिक प्रणाली और अनुसंधान विधियों का गहन अध्ययन किया। इसके साथ ही, उन्होंने वास्तविक उत्खनन कार्य में सीधे तौर पर भाग लिया और चीनी फील्ड पुरातत्व के तकनीकी मानकों व संचालन प्रक्रियाओं को अच्छी तरह सीखा।
ल्यूलीहे पुरातात्विक स्थल पश्चिमी चोउ राजवंश के दौरान यान राज्य की राजधानी और उसका मूल उद्गम स्थल था, जो पेइचिंग के 3000 से अधिक वर्षों के शहरी इतिहास का एक जीवंत प्रमाण है। ल्यूलीहे पुरातात्विक स्थल अंतर्राष्ट्रीय फील्ड पुरातत्व स्कूल लगातार तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। यह स्कूल चीन के सांस्कृतिक अवशेषों और पुरातत्व अनुसंधान में गहरी रुचि रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को चीनी पुरातत्व से संबंधित ज्ञान प्रशिक्षण और फील्ड पुरातात्विक कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे चीन और विदेशों के बीच पुरातत्व क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।
