चीनी तटीय रक्षक ने छीवे यु के जल क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से घुसे जापानी जहाज़ को भगाया

(CRI)09:32:44 2026-07-09

चीनी तटीय रक्षक के प्रवक्ता च्यांग ल्ये ने 7 जुलाई को बताया कि उस दिन एक जापानी फिशिंग बोट ने गैरकानूनी रूप से चीन के छीवे यु के जल क्षेत्र में प्रवेश किया। चीनी तटीय रक्षक के जहाज़ ने ज़रूरी नियंत्रण कदम उठाकर उसे चेतावनी देकर भगा दिया।

च्यांग ल्ये ने बताया कि त्याओयु द्वीप और उसके आसपास के द्वीप चीन की भूमि है। हम जापान से फ़ौरन ही इस समुद्री क्षेत्र में चीन की प्रभुसत्ता का उल्लंघन करने और उकसावा देने की कोई भी कार्रवाई बंद करने का आग्रह करते हैं। चीनी तटीय रक्षक त्याओयु द्वीप और उसके पास के द्वीपों के समुद्री क्षेत्र में कानूनी प्रवर्तन करेगा और देश की प्रभुसत्ता तथा समुद्री हितों की रक्षा करेगा।