पांडामैक्सिंग जैसे आयोजनों की सफल मेजबानी चीन और अमेरिका के लोगों के बीच साझा भावनाओं को दर्शाती है:चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:30:58 2026-07-09

रिपोर्ट के अनुसार 2026 का "गुलिंगयुआन" चीन-अमेरिका युवा बेसबॉल मैत्री टूर्नामेंट और खेल आदान-प्रदान सप्ताह चीन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ जिसमें चीन और अमेरिका की आठ युवा बेसबॉल टीमों ने आपसी समझ और मित्रता को मजबूत किया।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 8 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन अधिक से अधिक अमेरिकी नागरिकों का चीन में आदान-प्रदान के लिए आने, वास्तविक, बहुआयामी और व्यापक चीन का प्रत्यक्ष अनुभव करने और चीन-अमेरिका मित्रता के उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने का स्वागत करता है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि एक सदी तक फैली गुलिंग की कहानी अब नई जीवंतता से जगमगा रही है और मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के नए अध्याय लिख रही है। हाल ही में, चीन-अमेरिका युवा खेल आदान-प्रदान सप्ताह, फ्लाइंग टाइगर्स युवा नेतृत्व संवाद और "पांडामैक्सिंग" कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। यह इस बात का पूर्ण प्रमाण है कि चीन और अमेरिका के लोग समान भावनाएँ रखते हैं और मतभेदों को पूरी तरह से दूर कर एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मित्रता का निर्माण कर सकते हैं। यह इस बात की भी पूर्ण पुष्टि करता है कि चीन-अमेरिका सम्बंधों की आशा जनता में, आधार ज़मीनी स्तर में, भविष्य युवाओं में और जीवंतता स्थानीय समुदायों में निहित है।