चीनी रक्षा मंत्रालय ने चीन की नौसेना द्वारा पनडुब्बी से रणनीतिक मिसाइल के प्रक्षेपण पर प्रतिक्रिया दी
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता छनशी ने 7 जुलाई को चीनी नौसेना द्वारा पनडुब्बी से रणनीतिक मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण करने के संबंध में पत्रकार के सवाल का जवाब दिया।
एक पत्रकार ने पूछा कि खबरों के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि चीन ने पनडुब्बी से बिना वारहेड वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है, और चीन के तीव्र और अपारदर्शी परमाणु हथियार विकास ने क्षेत्र और दुनिया भर में ध्यान आकर्षित किया है। नाटो महासचिव ने कहा कि चीन को हल्के में नहीं लिया जा सकता। जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य देशों ने भी चिंता व्यक्त की है। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?
छनशी ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना ने पनडुब्बी से रणनीतिक मिसाइल परीक्षण किया और अपने अपेक्षित उद्देश्यों को प्राप्त किया। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रचलित व्यवहार के अनुसार एक नियमित वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम है। चीन ने संबंधित देशों को पहले ही सूचित कर दिया था, जो चीनी सेना की खुलेपन और पारदर्शिता को दर्शाता है।
छनशी ने यह भी कहा कि चीन शांतिपूर्ण विकास के मार्ग पर चलता है, रक्षात्मक राष्ट्रीय रक्षा नीति का पालन करता है, अपनी आत्मरक्षा परमाणु रणनीति का अनुपालन करता है, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक न्यूनतम स्तर पर अपने परमाणु बलों को बनाए रखता है, और किसी भी देश के साथ परमाणु हथियारों की होड़ में शामिल नहीं होगा। परमाणु बलों के आधुनिकीकरण के हमारे प्रयास राष्ट्रीय रणनीतिक सुरक्षा की रक्षा और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से हैं।