संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि का कार्यान्वयन और क्रियान्वयन एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है: चीनी विदेश मंत्रालय
इस वर्ष चीन में संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के लागू होने की 30वीं वर्षगांठ है। 7 जुलाई को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने इससे सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि का लागू होना और इसका क्रियान्वयन निष्पक्ष और न्यायपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यवस्था को बनाए रखने और अधिक न्यायपूर्ण और समान वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देने में सहायक है।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि 1973 से 1982 तक आयोजित तीसरे संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण परिणाम है। यह संधि अन्य अंतरराष्ट्रीय संधियों और प्रथागत अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ मिलकर, आधुनिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के लिए बुनियादी कानूनी ढांचा तैयार करता है। संयुक्त राष्ट्र में अपनी वैध सीट पुनः प्राप्त करने के बाद चीन द्वारा इस संधि के लिए की गई वार्ता पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रक्रिया थी जिसमें उसने भाग लिया था। चीन ने तीसरे संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन में पूर्ण रूप से भाग लिया और कई विकासशील देशों के साथ मिलकर इस संधि को अपनाने में योगदान दिया। चीन इस संधि पर हस्ताक्षर करने वाले पहले देशों में से एक था और 7 जुलाई, 1996 को इसका एक सदस्य देश बन गया।