शी चिनफिंग और मोंटेनेग्रो के राष्ट्रपति ने चीन और मोंटेनेग्रो के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

(CRI)14:39:26 2026-07-07

जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मोंटेनेग्रो के राष्ट्रपति याकोव मिलाटोविक ने चीन और मोंटेनेग्रो के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और मोंटेनेग्रो के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है। राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से पिछले 20 वर्षों में, दोनों देश लगातार एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे को समान मानते हैं और आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाते हैं, जिससे विभिन्न आकार के देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सह-अस्तित्व और साझा विकास का एक आदर्श स्थापित हुआ है। मैं राष्ट्रपति मिलाटोविक के साथ मिलकर राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ को एक नए आरंभिक बिंदु के रूप में लेते हुए, पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, आपसी लाभ वाले सहयोग को निरंतर गहरा करने और चीन-मोंटेनेग्रो सम्बंधों को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर हूं, ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।

मिलाटोविक ने कहा कि मोंटेनेग्रो और चीन हमेशा आपसी सम्मान और समझ के आधार पर मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक सम्बंध का विकास करते हैं। मोंटेनेग्रो राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को और मजबूत और गहरा करने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके और विश्व शांति एवं विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।