अमेरिका से क्यूबा के खिलाफ नाकाबंदी और दबाव को तुरंत समाप्त करने का चीन का आग्रह

(CRI)08:48:14 2026-07-07

चीन अमेरिका से क्यूबा के खिलाफ नाकाबंदी और ज़बरदस्ती के दबाव को तुरंत समाप्त करने और क्यूबा के लोगों के अस्तित्व और विकास के अधिकारों का उल्लंघन करना बंद करने का आग्रह करता है। 6 जुलाई को चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल बर्मुडेज़ ने हाल ही में चेतावनी दी कि क्यूबा के खिलाफ़ अमेरिकी नाकाबंदी "गंभीर स्तर" पर पहुंच गई है और नरसंहार का ख़तरा पैदा करती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा से 7 जुलाई को इस मामले पर एक विशेष सत्र बुलाने की मांग की। इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन क्यूबा की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा में उसका दृढ़ता से समर्थन करता है, विदेशी हस्तक्षेप का विरोध करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने को तैयार है।