चीन-ईयू व्यापार ढांचा बाजार की मांग से प्रेरित हैः चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)08:38:07 2026-07-07

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 6 जुलाई को नियमित प्रेस वार्ता में चीन-यूरोपीय संघ व्यापार ढांचे सम्बंधी सवाल के जवाब में बताया कि चीन-यूरोपीय संघ व्यापार ढांचा बाजार की मांग से प्रेरित है और पारस्परिक लाभ की पूरकता पर आधारित एक प्राकृतिक परिणाम है।

रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने हाल ही में बताया कि ईयू को व्यापारिक असंतुलन के सवाल पर चीन के साथ वार्ता करनी चाहिए। इसके साथ फ़िलहाल यूरोप भीषण गर्मी का सामना कर रहा है और चीन से बने एसी और पंखे आदि माल यूरोपीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सम्बंधित सवाल के जवाब में माओ निंग ने कहा कि चीन-ईयू सम्बंध में उपभोक्ताओं और सप्लाई व्यापारियों को ठोस लाभ मिला। जबरन क्रय-विक्रय असंभव है। यह दोतरफ़ा रास्ता और समान लाभ है। उम्मीद है कि ईयू के सम्बंधित लोग वस्तुगत रूप से चीन-ईयू आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध देखेंगे और एक साथ पारस्परिक लाभ वाला केक बड़ा बनाएंगे और जीरो सम गेम की मानसिकता छोड़ेंगे।