शीत्सांग में सड़क मार्गों की कुल लंबाई 1.25 लाख किलोमीटर के पार

छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे। (VCG)
1 जुलाई को शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि “14वीं पंचवर्षीय योजना” के दौरान शीत्सांग का एकीकृत परिवहन तंत्र और अधिक सुदृढ़ हुआ है। ल्हासा से प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए नागरिक उड्डयन के माध्यम से चीन के प्रमुख शहरों तक एक दिन में पहुँच सुनिश्चित करने का लक्ष्य लगभग प्राप्त किया जा चुका है। वर्ष 2025 के अंत तक शीत्सांग में कुल सड़क यातायात लंबाई 1 लाख 25 हजार 200 किलोमीटर तक पहुंच गई।
रेल परिवहन के क्षेत्र में, छिंगहाई–शीत्सांग, ल्हासा–शिगात्से तथा ल्हासा–न्यिंगची रेलवे लाइनों ने “Y” आकार का मुख्य नेटवर्क बनाते हुए ल्हासा, शाननान, नागछू, शिगात्से और न्यिंगची को जोड़ा है। रेलवे नेटवर्क घनत्व के मामले में, “13वीं पंचवर्षीय योजना” के अंत के 6.5 किलोमीटर प्रति 10,000 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 9.8 किलोमीटर प्रति 10,000 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसके अलावा, “14वीं पंचवर्षीय योजना” के दौरान, शीत्सांग में 1 करोड़ 22 लाख 86 हजार यात्रियों का रेल परिवहन तथा 3.45 करोड़ टन से अधिक माल परिवहन किया गया।

शाननान में सड़क। (VCG)
सड़क परिवहन के क्षेत्र में, वर्ष 2025 के अंत तक शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की कुल सड़क लंबाई 1 लाख 25 हजार 200 किलोमीटर तक पहुंच गई है, जिससे “चार लंबवत, तीन क्षैतिज और आठ गलियारा” आधारित मुख्य सड़क नेटवर्क लगभग पूर्ण हो चुका है तथा ल्हासा केंद्रित “पांच शहर–तीन घंटे” का एक्सप्रेसवे परिवहन विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी कस्बों और प्रशासनिक गांवों की सड़क संपर्कता क्रमशः 100 प्रतिशत और 92.48 प्रतिशत तक पहुँच गई है। “14वीं पंचवर्षीय योजना” के दौरान 6,595 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण किया गया, जिससे ग्रामीण सड़क नेटवर्क की कुल लंबाई 94,400 किलोमीटर सुनिश्चित की गई है।
नागरिक उड्डयन क्षेत्र में, शीत्सांग द्वारा ल्हासा गोंगगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को केंद्र बनाकर “एक मुख्य और सात सहायक” हवाई अड्डा नेटवर्क विकसित किया गया है, जिसमें कुल 204 हवाई मार्ग संचालित किए जा रहे हैं, जो देश-विदेश के 84 शहरों को जोड़ते हैं। इससे ल्हासा से प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए एक ही दिन में चीन के प्रमुख शहरों तक पहुंचने का लक्ष्य काफी हद तक साकार हुआ है।
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के परिवहन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि “15वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि में प्रदेश में एकीकृत बहु-स्तरीय परिवहन नेटवर्क के निर्माण को और तेज किया जाएगा तथा एकीकरण, सुरक्षा उन्नयन, डिजिटलीकरण और हरित परिवर्तन को प्राथमिकता दी जाएगी।