छिंगताओ क्रूज़ होमपोर्ट से ग्रीष्मकालीन सत्र की पहली यात्रा शुरू
(जन-दैनिक ऑनलाइन)13:46:15 2026-07-02
![]() |
| 1 जुलाई को “लिशिआंग” क्रूज जहाज़ छिंगताओ क्रूज होमपोर्ट टर्मिनल पर खड़ा (ड्रोन तस्वीर)। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी) |
1 जुलाई को छिंगताओ क्रूज़ होमपोर्ट से ग्रीष्मकालीन सत्र की पहली क्रूज़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर, “लिशिआंग” नामक बड़े क्रूज़ जहाज ने सबसे पहले “छिंगताओ—जेजू—इंचियोन—छिंगताओ” मार्ग पर संचालन शुरू किया। शानतोंग सीमा निरीक्षण मुख्यालय के छिंगताओ सीमा निरीक्षण स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, चीन द्वारा विदेशी पर्यटक समूहों के लिए क्रूज़ के माध्यम से बिना वीज़ा प्रवेश नीति लागू किए जाने के दो से अधिक वर्षों में, छिंगताओ में अब तक 70 से अधिक क्रूज़ जहाजों के प्रवेश-निर्गमन की जांच की जा चुकी है तथा 1 लाख से अधिक क्रूज़ यात्रियों का आवागमन दर्ज किया जा चुका है।
