विश्व में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को उसकी 105वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

1 जुलाई को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि कई देशों में राजनीतिक दलों, गणमान्य व्यक्तियों और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने विभिन्न तरीकों से सीपीसी को उसकी 105वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने सीपीसी की इस बात के लिए अत्यधिक प्रशंसा की कि उसने हमेशा जनता को केंद्र में रखा है, कड़ी मेहनत के माध्यम से देश के निर्माण के सिद्धांत का पालन किया है, लगातार खुद को बेहतर बनाया है, चीनी लोगों को आर्थिक और सामाजिक विकास में महान उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया है, और अपनी स्थापना के बाद से विश्व शांति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तथ्यों ने यह साबित कर दिया है कि सीपीसी के नेतृत्व वाला समाजवादी चीन, विश्व शांति के निर्माता, वैश्विक विकास में योगदानकर्ता और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के रक्षक के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।
चीन द्वारा अपनायी गयी उच्च स्तरीय खुलेपन की नीति की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि "विश्व कारखाने" से "विश्व बाजार" और फिर "नवाचार केंद्र" तक, चीन की प्रतिस्पर्धात्मकता लगातार आगे बढ़ रही है। यह एक स्थिर नीतिगत वातावरण के कारण संभव हुआ है और साथ ही तकनीकी नवाचार द्वारा लाई गई तीव्र गति पर भी निर्भर करता है। चीन उच्च स्तरीय खुलेपन को दृढ़तापूर्वक बढ़ावा देगा और अन्य देशों के साथ तकनीकी नवाचार के लाभों को साझा करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।
चीन-जापान के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन ने बार-बार यह बताया है कि वर्तमान चीन-जापान संबंध गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिसका मूल कारण चीन के थाइवान और सैन्य सुरक्षा के क्षेत्रों में जापानी सत्ताधारी अधिकारियों द्वारा किए गए गलत शब्दों और कार्यों की एक श्रृंखला में निहित है, और इसकी पूरी जिम्मेदारी जापानी पक्ष की है।