वांग यी ने यूएन के अगले महासचिव की उम्मीदवार से भेंट की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 जून को पेइचिंग में यूएन के अगले महासचिव की उम्मीदवार,पूर्व यूएन महासभा की अध्यक्ष और इक्वाडोर के विदेश मंत्री मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा से मुलाकात की।
एस्पिनोसा ने कहा कि वर्तमान विश्व को समय पर संकट से बचाने, अधिक घनिष्ठ सहयोग तथा कुशलता से काररवाई करने वाले संयुक्त राष्ट्र की ज़रूरत है। चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ज़रूरी और अहम ताकत है। मैं एक चीन सिद्धांत का डटकर पालन करती हूं और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहल का समर्थन करती हूं।
वांग यी ने कहा कि यूएन को अपनी जीवंत शक्ति प्रेरित कर कार्रवाई करने की क्षमता उन्नत कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि विभिन्न पक्षों को निराशा न हो। चीन हमेशा यूएन कार्य और बहुपक्षवाद का अटल समर्थक है।
वांग यी ने बल दिया कि अगले यूएन महासचिव के उम्मीदवार का चुनाव यूएन के भावी सुधार और व्यापक सदस्य देशों के हितों से जुड़ा है। उम्मीदवार को चार्टर का पालन करना, असाधारण क्षमता होना, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण तथा जवाबदेह होना है। चीन जिम्मेदार रुख से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेगा।