शीआन-शियेन हाईस्पीड रेल: एक ही दिन में निहारें “छिन–छू” क्षेत्रों की प्राकृतिक छटा

शीआन-शियेन हाईस्पीड रेल: एक ही दिन में निहारें “छिन–छू” क्षेत्रों की प्राकृतिक छटा

शीआन-शियेन हाईस्पीड रेलमार्ग का 30 जून से औपचारिक संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही शीआन पूर्व रेलवे स्टेशन भी औपचारिक रूप से आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस परियोजना के पूरा होने से शीआन–वुहान उच्चगति रेल गलियारा पूर्णतः जुड़ गया है, जिससे अब शीआन और वुहान के बीच की यात्रा न्यूनतम 2 घंटे 41 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

शीआन-शियेन हाईस्पीड रेलमार्ग पीली नदी और यांग्त्सी नदी के दो प्रमुख नदी-घाटियों को पार करते हुए छिनलिंग पर्वतमाला तथा हानच्यांग नदी क्षेत्रों को जोड़ता है। यह रेलमार्ग शानशी प्रांत के शीआन और शांगलुओ तथा हुपेई प्रांत के शियेन शहर से होकर गुजरता है, जहां प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की विविधता देखने को मिलती है। इस रेलमार्ग के शुरू होने से यात्रियों का आवागमन और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक हो जाएगा।

लगभग 257 किलोमीटर लंबे इस उच्च गति रेलमार्ग की डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। पूरे मार्ग पर शीआन पूर्व, लानथ्येन, शांगलुओ पश्चिम, शानयांग, मानछुआनकुआन, युनशी तथा शियेन पूर्व सहित कुल सात रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं।