चीनी सेना ने दक्षिण चीन सागर में नियमित गश्ती की

(CRI)09:51:25 2026-06-30

चीनी जन मुक्ति सेना के दक्षिण थिएटर कमांड ने 27 और 28 जून को दक्षिण चीन सागर में नियमित गश्ती करने के लिए नौसेना और वायु सेना को भेजा। दक्षिण थिएटर कमांड के प्रवक्ता चाई शीछन ने 29 जून को इसकी जानकारी दी।

बताया जाता है कि फिलीपींस ने तथाकथित "संयुक्त गश्त" करने के लिए क्षेत्र से बाहर के देशों को बुलाया। इससे दक्षिण चीन सागर और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचा। दक्षिण थिएटर कमांड की टुकड़ियां दृढ़ता से देश की प्रभुसत्ता और समुद्री अधिकारों व हितों और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा करेंगी।