कैपेसिटर कार्बन की स्वदेशीकरण दर लगभग 60% तक पहुंची


विद्युत-रासायनिक संधारित्राँ। (VCG)

चीन के राज्य बाजार विनियमन प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत-रासायनिक संधारित्रों में प्रयुक्त नैनो-छिद्रयुक्त सक्रिय कार्बन के अनुसंधान, उत्पादन और व्यापार के क्षेत्र में लंबे समय से एक वैश्विक चुनौती बनी हुई थी। मुख्य सूचकांक प्रणाली और एकीकृत एवं तुलनीय परीक्षण पद्धति के अभाव के कारण सामग्री अनुसंधान तथा उपकरण अनुप्रयोग के बीच समन्वय की कमी और उत्पाद गुणवत्ता में असमानता जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। इस चुनौती के समाधान के लिए चीन ने सामग्री, इलेक्ट्रोड शीट तथा विद्युत-रासायनिक प्रदर्शन से संबंधित प्रमुख मानकों को समाहित करने वाली एक संपूर्ण मापन मानक प्रणाली का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। इसके परिणामस्वरूप संधारित्र-कार्बन की घरेलू उत्पादन दर बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है और इस क्षेत्र में “आयात निर्भरता” से “प्रौद्योगिकी निर्यात” की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव हुआ है।

नैनो-छिद्रयुक्त सक्रिय कार्बन विद्युत-रासायनिक संधारित्रों की प्रमुख इलेक्ट्रोड सामग्री है। लंबे समय तक इसके प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए एकीकृत मानक के अभाव ने उद्योग श्रृंखला के विभिन्न स्तरों के समन्वित विकास को प्रभावित किया। इस समस्या के समाधान हेतु बाजार विनियमन के राज्य प्रशासन ने चीन की अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को संगठित कर प्रमुख तकनीकी चुनौतियों पर कार्य कराया। अनुसंधान दल द्वारा पहली बार भौतिक, रासायनिक, संरचनात्मक तथा विद्युत-रासायनिक गुणों सहित 24 प्रमुख विशेषताओं को समाहित करने वाली एक मुख्य सूचकांक प्रणाली विकसित किया गया है। साथ ही, दीर्घकालिक चक्रण क्षमता और तापमान सहनशीलता सहित ऊर्जा भंडारण उपकरणों के विद्युत-रासायनिक मानकों के लिए एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रक्रिया भी तैयार की गई है। यह प्रणाली सामग्री की संरचना और प्रदर्शन के बीच संबंधों को स्पष्ट करने तथा स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत तकनीकी आधार प्रदान करेगी।