चीनी स्वदेशी C919 विमान ने पहली बार यानआन के लिए उड़ान भरी
(जन-दैनिक ऑनलाइन)11:23:36 2026-06-25
![]() |
| 24 जून को एयर चाइना की उड़ान CA1279 से यात्रा कर रहे यात्री शान्शी प्रांत के यानआन नानीवान हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद। |
24 जून को एयर चाइना की उड़ान CA1279 पेइचिंग से शानशी प्रांत के यानआन पहुंची। इसके साथ ही चीन निर्मित बड़े यात्री विमान C919 ने यानआन के लिए अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। वर्तमान में एयर चाइना ने पेइचिंग से चिंगकांगशान, चुनयी और यानआन सहित दस से अधिक क्रांतिकारी विरासत हवाई मार्ग नेटवर्क शुरू किए हैं तथा प्रत्येक सप्ताह लगभग 260 उड़ानों का संचालन किया जाता है। इन मार्गों के माध्यम से क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी दिन यानआन में “जनता की विमानन सेवा जनता के लिए—क्रांतिकारी क्षेत्रों के प्रति कृतज्ञता और दायित्व” विषयक एयर चाइना के क्रांतिकारी विरासत हवाई मार्ग नेटवर्क के प्रचार एवं परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
