चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच फोन वार्ता
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 24 जून को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर वार्ता की।
इस मौके पर डार ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी और चीन के साथ शासन अनुभव में आदान-प्रदान मजबूत करने की इच्छा जताई। वहीं, वांग यी ने कहा कि सीपीसी चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान में जुटा है। चीन पाकिस्तान के साथ पार्टी आदान-प्रदान मजबूत करने के साथ शासन अनुभव साझा करना चाहता है।
उसके बाद डार ने ईरान और अमेरिका के बीच नए चरण की वार्ता के बारे में बताया और चीन के समर्थन का आभार जताया। इसके अलावा, मध्य पूर्व खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर पाकिस्तान और चीन ने पांच सूत्रीय पहल भी पेश की। इनने स्थिति को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान चीन के साथ घनिष्ठ समन्वय और सहयोग करना चाहता है, ताकि क्षेत्र की स्थाई शांति और स्थिरता बनाए रखने में रचनात्कम भूमिका निभाई जा सके।
वहीं, वांग यी ने समय पर ताजा स्थिति बताने के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया। वांग यी ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच ज्ञापन संपन्न करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समान प्रयास का परिणाम है। पाकिस्तान ने इसमें अहम और विशेष भूमिका निभाई। चीन हमेशा की तरह पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका का समर्थन करता है और पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ समन्वय और सहयोग बनाए रखना चाहता है।