चीन निर्मित C909 वाणिज्यिक विमान की दूसरी उच्च-पठारीय हवाई सेवा शुरू


छंगतू एयरलाइंस के C909 विमान की “हंस” थीम वाली उड़ान समुद्र तल से 2,506.85 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हेचिंग पायिनपुलुक हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरी। (छंगतू एयरलाइंस)

23 जून को छंगतू एयरलाइंस के C909 विमान की “हंस” थीम वाली उड़ान समुद्र तल से 2,506.85 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हेचिंग पायिनपुलुक हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरी। इसके साथ ही उरूमची–हेचिंग–काशगर हवाई मार्ग का औपचारिक शुभारंभ हुआ। यह काशगर–ताशकुरगान मार्ग के बाद C909 विमान द्वारा संचालित दूसरी उच्च-पठारीय हवाई सेवा है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर जटिल परिचालन परिस्थितियों में चीन निर्मित वाणिज्यिक विमान की अनुकूलन क्षमता को प्रमाणित किया है।

जानकारी के अनुसार, नागरिक उड्डयन मानकों के तहत समुद्र तल से 2,438 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित हवाई अड्डों को उच्च-पठारीय हवाई अड्डा माना जाता है। ऐसे हवाई अड्डों का भौगोलिक परिवेश विशेष तथा मौसम संबंधी परिस्थितियां अत्यंत जटिल होती हैं, जिसके चलते इन मार्गों पर विमान संचालन के दौरान उच्च ऊंचाई, निम्न वायुदाब और तीव्र वायु प्रवाह जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

छंगतू एयरलाइंस कंपनी लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016 में विश्व के पहले C909 विमान के छंगतू में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने से लेकर अब तक दस वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवधि में C909 ने अपने पहले यात्री को सेवा प्रदान करने से लेकर 90 लाख से अधिक यात्रियों का परिवहन किया है। इसका परिचालन एकल आधार से विकसित होकर बहु-केंद्र समन्वित नेटवर्क तक पहुंच गया है तथा सामान्य मार्गों से आगे बढ़कर उच्च-पठारीय और अंतरराष्ट्रीय मार्गों तक विस्तारित किया जा चुका है। इससे चीन द्वारा निर्मित वाणिज्यिक विमानों के बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक संचालन के एक नए चरण को बढ़ावा मिला है। दूसरी उच्च-पठारीय हवाई सेवा का सफल संचालन जटिल परिचालन वातावरण में C909 विमान की मजबूत अनुकूलन क्षमता का एक और प्रमाण है।