ईरान-अमेरिका वार्ता में प्रगति की उम्मीद, नागरिकों पर हमलों की निंदा: चीन

(CRI)13:55:38 2026-06-23

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन ईरान और अमेरिका के बीच जारी वार्ता में पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता के प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि चीन चाहता है कि दोनों पक्ष बातचीत की सकारात्मक गति बनाए रखें, एक-दूसरे के करीब आएं और वार्ता में ठोस प्रगति हासिल करें।

उधर, यूक्रेन संकट से जुड़े एक सवाल के जवाब में क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन मासूम नागरिकों के खिलाफ होने वाले किसी भी हमले का विरोध करता है और उसकी निंदा करता है। उन्होंने संबंधित पक्षों से संयम बरतने तथा नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने की अपील की। उनके अनुसार, बातचीत और कूटनीतिक प्रयास ही इस संकट का सबसे व्यावहारिक और प्रभावी समाधान हैं। चीन सभी पक्षों से तनाव कम करने और प्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने का आग्रह करता है।

प्रवक्ता ने यह भी घोषणा की कि चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग के निमंत्रण पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 24 से 26 जून तक चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे।