शीत्सांग के शाननान में 5,350 मीटर ऊंची पर्वत चोटी पर स्थापित हुआ पवन टरबाइन

शीत्सांग के शाननान में 5,350 मीटर ऊंची पर्वत चोटी पर स्थापित हुआ पवन टरबाइन

18 जून को चाइना स्टेट कंस्ट्रक्शन के द्वितीय इंजीनियरिंग ब्यूरो द्वारा निर्मित शीत्सांग हुआतियान छ्योंगच्ये 440 मेगावाट पवन ऊर्जा आधार की प्रथम चरण की 150 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना की पहली पवन टरबाइन का शीत्सांग के शाननान शहर के छ्योंगच्ये काउंटी में सफलतापूर्वक स्थापना कार्य पूरा किया गया। इसके साथ ही समुद्र तल से 5,350 मीटर की अधिकतम ऊंचाई पर स्थित इस अति-उच्च ऊंचाई वाले पर्वतीय पवन ऊर्जा परियोजना ने निर्माण के एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर लिया है, और साथ ही परियोजना औपचारिक रूप से पवन टरबाइन उपकरणों की व्यापक स्थापना के निर्णायक चरण में पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, परियोजना के प्रथम चरण के तहत 6.25 मेगावाट क्षमता वाली कुल 24 पवन ऊर्जा उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ विद्युत संग्रहण लाइनों, ट्रांसमिशन टावरों तथा 220 किलोवोल्ट क्षमता वाले स्टेप-अप सबस्टेशन सहित सहायक अवसंरचना का भी निर्माण किया जाएगा। बता दे कि पवन टरबाइनों के स्थापना स्थल समुद्र तल से 4,800 मीटर से 5,350 मीटर की ऊंचाई के बीच स्थित हैं।