स्पेनिश भाषी दुनिया में धूम मचा रहे चीनी ट्रेंडी खिलौने


2026 फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में मेक्सिको सिटी के स्टेडियम के मध्य में दो विशालकाय "लाबुबु" गुड़ियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। (VCG)

2026 फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में मेक्सिको सिटी के स्टेडियम के मध्य में दो विशालकाय "लाबुबु" गुड़ियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया और उद्घाटन समारोह की अप्रत्याशित "मुख्य आकर्षण" बन गईं। यह विश्व कप के इतिहास में पहली बार है जब चीन के किसी मौलिक ट्रेंडी खिलौना बौद्धिक संपदा (आईपी) को आधिकारिक रूप से मंच पर स्थान मिला। वर्ष 2015 में हांगकांग के कलाकार लोंग च्याशेंग द्वारा सृजित यह "आकर्षक प्यारे छोटे मॉन्स्टर " दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के साथ अपने अंदाज में उत्साह साझा करता नजर आया।

हाल के वर्षों में अपनी विशिष्ट ट्रेंडी टॉय शैली के बल पर "लाबुबु" ने स्पेनिश भाषी बाजार में मजबूत पहचान बनाई है और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को आकर्षित किया है। इसके विभिन्न रूप, दुर्लभ संस्करण और श्रृंखलाबद्ध डिजाइनों ने अनेक लोगों को पहली बार खरीदने वाले उपभोक्ताओं से नियमित संग्राहकों में बदल दिया है।

स्पेन में पॉप मार्ट ने बार्सिलोना और मैड्रिड में स्थायी स्टोर स्थापित किए हैं, जहां उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए चार-चार घंटे तक कतारों में इंतजार करना पड़ता हैं। अर्जेंटीना में वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स मंचों के माध्यम से "लाबुबु" से संबंधित 16,000 से अधिक उत्पादों की बिक्री हुई, जो पिछली तिमाही की तुलना में लगभग 300 प्रतिशत अधिक रही। वहीं चिली में, आधिकारिक बिक्री नेटवर्क स्थापित न होने के बावजूद, "लाबुबु" की छवि सैंटियागो की सड़कों पर दिखाई देने लगी है और अनेक दुकानों के बाहर लगे पोस्टरों में इसकी मौजूदगी देखी जा सकती है।